एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी के अवसर पर जिले के सभी खंडों में विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि विजयदशमी का उत्सव शौर्य, शक्ति और पराक्रम का प्रतीक है।यह असत्य पर सत्य की विजय के साथ साथ धर्म की स्थापना का पर्व है।
आज ही के दिन सन 1925 में डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।
उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व में एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में स्थापित हो ऐसा राष्ट्र भाव प्रत्येक भारतवासी के मन में है।
इस अवसर पर रमेश चंद्र त्रिपाठी, चिंतामणि दुबे, हरीश कुमार,प्रतोष कुमार, महेश गुप्ता, योगेश शर्मा,कार्तिकेय द्विवेदी,प्रभा शंकर पांडेय,शीतांशु ओझा, मुरलीधर केसरवानी ,नितेश खंडेलवाल,कृष्ण देव सिंह,रवि कुमार, दिनेश अग्रहरी, राजेश जायसवाल ,शशिभाल त्रिपाठी, अंकुर श्रीवास्तव, सर्वोत्तम पांडेय,संदीप रावत, डॉक्टर पीयूषकांत शर्मा,डॉ चक्रपाणि उपाध्याय, डॉक्टर रंगनाथ शुक्ला ,सुरेंद्र प्रसाद पांडेय,प्रभात मिश्रा, केसरी सिंह, अशोक शर्मा, पियूष शुक्ला, अंशुमान कृष्ण कांत मिश्, अवधेश मिश्रा, शिव शंकर सिंह,देवानंद त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ