Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़: स्वतंत्रता आंदोलन में स्व.डॉ त्रिपाठी के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता :हेम

संस्थापक दिवस समारोह के रूप में मनाया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेश्वर सहाय त्रिपाठी का जन्मदिवस

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साहित्य महारथी विधि वेता कई शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर राजेश्वर सहाय त्रिपाठी  का जन्म दिवस समारोह संस्थापक दिवस समारोह के रूप में साहित्यकार डॉ संगम लाल तिवारी भंवर की अध्यक्षता में मनाया गया।


कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार रविंद्र अजनबी ने की। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संचेतना साहित्यिक संस्था के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार दयाशंकर शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय पंडित जी व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। 


स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए उनके योगदान को देश कभी भूला नहीं सकता।पंडित जी बहुआयामी प्रतिभा के धनी महापुरुष थे,उन्होंने संघर्ष करके जिले में शिक्षा की जो अलख जलाई आज उसी की देन है कि पंडित जी द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थाओं से आईएएस ,आईपीएस, पीसीएस एवं पीपीएस जैसे राजपत्रित पद पर लोग पहुंच करके उनका नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य एवं कई शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक डॉक्टर लाल जी त्रिपाठी ने किया। 


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त खंड विकास अधिकारी समाजसेवी शिव मूर्ति त्रिपाठी एवं पूर्व प्रधानाचार्य अवध बिहारी शुक्ला ने भी पंडित जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के संयोजक कई विद्यालयों के प्रबंधक जनपद हिंदी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। 


कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सह प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता पंडित राधे कृष्ण त्रिपाठी, विजय प्रताप त्रिपाठी ,विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट, डॉ० अनूप कुमार पांडे, गजेंद्र सिंह बिकट, डॉ०अर्चना शुक्ला, अंजनी अमोघ ,संजय शुक्ला ,प्रीति अनिल पांडेय,विनय शुक्ला, सचिन मिश्रा सागर, जय प्रकाश उपाध्याय आदि विद्वानों ने सम्बोधन के साथ रचनाएं भी पढ़ी । इस मौके पर डॉ० आर.के. विद्यार्थी , डॉ० अर्चना शुक्ला, लवलेश यदुवंशी, मीरा तिवारी ,अखिल नारायण सिंह, देवराज सिंह ,जय प्रकाश उपाध्याय, संजय शुक्ला ,अनूप त्रिपाठी ,शुभम श्रीवास्तव, प्रीति अनिल पांडेय, अंजनी अमोघ आदि रहे। आए हुए अतिथियों के प्रति आभार स्वर्गीय डॉक्टर राजेश्वर सहाय त्रिपाठी के नाती अंकित त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे