Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सकरौरा नगर में होने वाला प्रसिद्ध धनुषयज्ञ महोत्सव की तैयारियां शुरू

 

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर के सकरौरा नगर में होने वाला प्रसिद्ध धनुषयज्ञ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है।


 महोत्सव समिति की एक बैठक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रीराम लीला भवन सकरौरा में आयोजित हुई। जिसमें इस वर्ष के लिए समिति का चयन किया गया। 


समिति का अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला व महामंत्री संतोष गौतम को बनाया गया। बैठक में कार्य समिति का गठन करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष व महामंत्री का चयन होने के बाद उपाध्यक्ष महेश कुमार दीक्षित व भोला सोनी को नामित किया गया। कोषाध्यक्ष रोहित जायसवाल को नामित किया गया। 


मंत्री पद पर राजेश गौतम व धीरज जायसवाल को बनाया गया। वहीं लेखा निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला को बनाया गया। वहीं स्वागताध्यक्ष रितेश गुप्ता, सियाराम जायसवाल, राजेश जायसवाल, जगजीवन प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. अजय श्रीवास्तव, राजेश निषाद, कमलेश कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया।


वहीं प्रबंधक भगौती गुप्ता, चंदन गौड़, विनय कश्यप  धर्मवीर कश्यप, हिमांशु श्रीवास्तव, होली सविता, नरेंद्र सोनी को बनाया गया। लीला निर्देशक शचीन्द्रनाथ मिश्रा, रितेश सोनी बड़े को व लीला संचालक पन्ना लाल सोनी, नारायण प्रसाद सोनी, गोविंद प्रसाद कुशवाहा को बनाया गया। 


इस मौके पर संतोष कुमार पांडेय, गिरीश कुमार शुक्ला, शिव कुमार बाथम, संतराम विश्वकर्मा, कृष्णा, अंशुल शुक्ला, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे