Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रानीगंज विस क्षेत्र का हो रहा है सतत एवं चौमुखी विकास: धीरज ओझा

 

भाजपा महिला मंडल मोर्चा की संपन्न हुई बैठक

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। रानीगंज मंडल की महिला मोर्चा के कार्यसमिति की एक बैठक लच्छीपुर बाजार में संपन्न हुई। उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पिंकी दयाल जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व  जिला अध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र एवं  विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा रहे।


 संचालन मंडल अध्यक्ष वंदना तिवारी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं संचालित किया है,जिसमे आजीविका मिशन मे उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।


 मिशन शक्ति, सुमंगला योजना जनधन, उज्जवला योजना से जहां लोगों को लाभ मिल रहा है वहीं तीन तलाक को खत्म कर सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रानीगंज के विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि समूचे देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी एवं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास हो रहा है।


 उन्होंने कहा कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि ग्यारह सौ करोड़ रुपए से रानीगंज विधानसभा में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने का कार्य सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ के सहयोग से करने का कार्य किया जा रहा है।


इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में किए गए अपने द्वारा कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमिला शुक्ला, सुमन मिश्र, नीलम गौतम, शांति गौतम, किरण प्रजापति, पुष्पा श्रीवास्तव, लाडो चौरसिया, विजयलक्ष्मी, माधुरी सरोज सहित पूरी कार्यसमिति उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे