Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:महिला आरक्षियों ने छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा का गुण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। गुरुवार को थाना करनैलगंज की महिला आरक्षियों ने सिकरी ग्राम पंचायत अंतर्गत गोण्डा-लखनऊ मार्ग स्थित प्रानपति मेमोरियल इंटर कालेज की छात्राओं को जागरूक करते हुए आत्मरक्षा का गुर सिखाया। 


महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के परिप्रेक्ष्य में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में कोतवाली करनैलगंज की टीम अनवरत ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं एंव बालिकाओं से संवाद स्थापित कर रही है। 


जिससे महिला अपराधों पर अंकुश लग रहा है साथ ही महिलाओं का स्वावलंबन हो रहा।


टीम में महिला आरक्षी ज्योति राजभर, महिला आरक्षी सुमन,आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी ललित कुमार आदि शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे