रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र की चर्चित बरांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के साथ शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
पुलिस प्रशासन के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुबह 10 बजे बरांव के मदरसा चौराहे से निकली दुर्गा मां की शोभायात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं व जवान अबीर गुलाल उड़ाते हुए डीजे के धुन पर नाचते नजर आए। मां भक्तों ने जगह-जगह स्वागत एंव प्रसाद वितरण का आयोजन किया था।
जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वर्ष 2018 में बरांव की मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। दोनों समुदाय के लोगों ने हजुरपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जिससे प्रतिमा विसर्जन का जुलूस रूक गया था।
वही, मामले को शांत कराने पहुंचे डीएम प्रभांशु श्रीवास्तव पर लोगों ने पथराव शुरु कर दिया था। जिससे घटना में डीएम का सिर भी फट गया था। दो समुदायों के मध्य तनातनी में बीच रातों रात पुलिस के जवानों ने मूर्ति विसर्जन किया था।
हालांकि इस वर्ष पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, डीएम मार्कण्डेय शाही, एसडीएम हीरालाल, सीओ मुन्ना उपाध्याय की सूझबूझ से कोई भी विवाद नहीं हुआ। सकुशल मूर्ति विसर्जन हो गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ