रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। हिन्दू जनमानस अभी नही चेता तो कभी नही चेतेगा। इसके लिए युवाओं को बीड़ा उठाना होगा। भाजपा का विरोध करने वाले लोग हिन्दू व हिंदुस्तान के विरोधी हैं।
यह बात अयोध्या के श्री हनुमान गढ़ी मन्दिर के महंत राजू दास ने कही। श्रीराम लीला कमेटी करनैलगंज के आवाहन पर शुक्रवार को विजय दशमी दशहरा के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुए श्रीहनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को अब सचेत होने की आवश्यकता है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे एक्सिडेंटल हिन्दू हैं। उनके बहकावे में आने की जरूरत नही है। कश्मीर हालात पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं अगर बोलूंगा तो लोगों को मिर्ची लगेगी।
एक ही कौम के लोग आतंकवादी है। वह भी मुस्लिम कौम के हैं। उनके जो मुस्लिम कौम के आका है वो आतंकवादीयो को प्री प्लान देते हैं कि हिंदुओ को मारो जिससे हिन्दू लोग कश्मीर खाली करके चला जाए। राजू दास ने कहा कि लोग कहते हैं कि परिवर्तन नही हुआ, विकास नही हुआ, जो विपक्षी पहले साधु संतों के शरण में नही जाना पसन्द करते थे, तिलक नहीं लगाते थे। अब उनको अपना गोत्र बताना पड़ रहा है।
ऊपर से जनेऊ पहनना पड़ रहा है जो राम को काल्पनिक बताते थे जो लोग निहत्थे राम भक्तों पर गोली चलाते थे वो बताते हैं कि अब्बाजान सहित राम जन्मभूमि दर्शन करने जाऊंगा।
उन्होंने अखिलेश यादव के रामनवमी ट्वीट पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे इन पर हंसी आ रही है ये एक्सीडेंटल हिन्दू है। अयोध्या में इस वर्ष दीप महोत्सव पर साढ़े सात लाख से ऊपर दीप जलेगा। जिसे देश दुनिया देखेगी जिसको जलना होगा वो जलेगा दिए तो जलते रहेंगे। महंत राजू दास गोंडा जिले के करनैलगंज में दशहरा पर्व पर आए थे। उन्होंने नगर के शिवकुमार पुरवार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की।
इस मौके पर शिवकुमार पुरवार, मोहित पांडेय, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, मोहित पांडेय, अर्चित पांडेय, विजय प्रताप सिंह तिरपन सिंह, कन्हैया लाल वर्मा, अशोक सिंघानिया, अरुण कुमार वैश्य, आशीष सोनी, सोनू पुरवार, अरमान पुरवार, विश्वनाथ साह, ओपी तिवारी, छोटे लाल शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ