Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भक्तिमय गीतों व जय माता दी, जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा करनैलगंज नगर

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नवरात्रि व श्रीराम लीला के चलते पूरा करनैलगंज भक्तिमय गीतों व जय माता दी, जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। गुरुवार व शुक्रवार की रात्रि नगर के तीन अलग अलग स्थानों व पूजा पांडालों में विशाल जागरण आयोजन किया गया।


 नगर पालिका के समीप फूलमती माता मंदिर प्रांगण में जय माँ वैष्णो देवी शक्ति समिति के तत्वाधान में विशाल जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। 


जिसमें हरीश व्यास कानपुर व सोनू गुप्ता बहराइच, कल्पना जायसवाल बरेली, नरेंद्र सिंह जयपुर व अनजान सिंह नोयडा ने मां भवानी के संगीतमई गीतों की मनमोहक प्रस्तुति व अद्भुद झांकी दिखा कर लोगों का मनमोह लिया।


 वहीं शुक्रवार की रात्रि बैरवनाथ पुरम मार्ग स्थित बालकृष्ण ग्राउंड में जय माँ दुर्गे भक्ति समिति चौक घण्टाघर के तत्वाधान में विशाल जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें बाहरी जिलों से आये कलाकारों ने मां आदि शक्ति के मनमोहक गीतों को प्रस्तुत किया।


 वहीं दिल्ली के कलाकारों द्वारा अदभुत झांकी प्रस्तुत करके श्रद्धालुओ का मनमोह लिया। इसी के साथ जय माँ दुर्गे शक्ति समिति के तत्वाधान में मौर्यनगर चौराहे पर विशाल जागरण आयोजित हुआ। 


जहां रावण पर विजय हासिल कर वापस लौट रहे श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के साथ अन्य देवताओं का फूलमालाओं से स्वागत करते हुये महाआरती आयोजित हुई। 

उसके बाद सरदार बंटी सिंह व रुचि किंकर कानपुर व संजू किंकर बरेली ने मां की मनमोहक भक्तिमय गीतों को प्रस्तुत कर लोगों को अपने स्थान पर बैठे रहने के लिये विवस कर दिया।

वहीं नृत्य नाटिका व झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। पूरी रात नगर में जय माता दी व जय श्री राम के।नारे गूंजते रहे तथा चहल पहल बनी रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे