रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज तहसील क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार की देर शाम तक होता रहा।
इस दौरान गोंडा व करनैलगंज, जरवल इलाके की करीब 340 से अधिक प्रतिमाओं का सरयू नदी में विसर्जन हुआ।
करनैलगंज क्षेत्र में दशहरे के दूसरे दिन प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।
करनैलगंज के सरयू तट स्थित कटरा घाट पर दशहरे के दिन गोंडा नगर की दर्जनों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।
शनिवार को दशहरे के दूसरे दिन करनैलगंज तहसील क्षेत्र के करनैलगंज नगर, कौडिया, कटरा बाजार, दुबहा बाजार, बालपुर, मैजापुर, चौरी चौराहा, रामापुर, देवापसिया, खान चौराहा, बनगांव, उर्दीगोंडा, बरांव सहित सबसे विवादित कटरा बाजार इलाके की करीब 340 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी देर शाम तक जारी रहा।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकस रहा। पीएसी, पुलिस, होमगार्ड के महिला व पुरूष जवानों को तैनात किया गया था। एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा खुद करनैलगंज पहुंचे और सुरक्षा की समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।
करनैलगंज नगर की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बडे ही धूमधाम से हुआ। नगर की पांच दुर्गा प्रतिमाओं की एक साथ शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण पर निकाली गई। सभी मूर्तियों को नगर के चौक घण्टा घर पर एक साथ किया गया।
उसके बाद गाड़ी बाजार, नई बाजार, सदर बाजार, कसगरान, बालूगंज, गुडाही, ठठराही होते हुए स्टेशन रोड व हुजूरपुर रोड से सन्तोषी माता मंदिर पहुंची। जहां आरती के बाद मूर्तियों को विसर्जन के लिए सरयू घाट पर ले जाया गया।
इस मौके पर नगर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ