Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:लोक कला उत्सव में झूमे लोग, निःशुल्क मेडिकल कैंप और कोविड टीकाकरण हुआ

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा विलुप्त हो रही भारतीय लोक

कलाओं के संवर्धन हेतु पीवी इन्टर कालेज भानपुर में युवा विकास समिति द्वारा कल्चर फंक्शन एवं प्रोडक्शन ग्रांट के तहत पूर्वी लोककला उत्सव, नृत्य नाटिका व लोक गायन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना से हुआ। सुप्रसिद्ध लोक कलाकार प्रकृति यादव नें अपने टीम के साथ नृत्य किया। कलाकारों उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


इसके अलावा नटुआ, विदेशिया, कोल्दह्की,कजरी, खटिकही, मुसहरी, डोमकच,कजरी, कजरी, ज्वालामुखी अगरही देवी नृत्य, जातीय गीत चैता सहित अनेक लोक विधाओं का प्रदर्शन किया गया। लोक कलाकार विवेक पांडेय ने संस्कार गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। भोजपुरी गायक अमरेश पाण्डेय अमृत नें बधैया बाजै आंगने मां, ललन मोरा झूलें पालने मांगाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। लोक गायक सौरभ शुक्ल, पंकज गोस्वामी और रोहित जयकार की टीम नें लोक कला की सुंदर प्रस्तुतियां दी। भाजपा नेता नितेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, प्रमोद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल, राकेश शर्मा ने लोक कलाओं के संरक्षण से जुड़े कलाकारों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया।बीकार्यक्रम के संयोजक राहुल सिंह, बृहस्पति पांडेय व धर्मेंद्र पांडेय ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।


ये हुए सम्मानित


लोक कलाओं के संरक्षण से जुड़े कलाकारों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सोनहा थानाध्यक्ष राम कृष्ण मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी राजाराम तिवारी, भोजपुरी लोक गायक पंकज गोस्वामी, रोहित जयकर, श्वेतांक सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अविनाश कुमार मिश्र, डॉ सचिन कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, पिंकू पाण्डेय, राहुल सिंह, नागेन्द्र शुक्ल, राम नेवास गिरी, बलराम सिंह राहुल, डॉ शरद श्रीवास्तव, अरविंद कुमार चौरसिया, राकेश उपाध्याय, स्वयं सहायता समूहों, व्यापार मंडल पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी हुए सम्मानित।

निश्शुल्क मेडिकल कैंप में 169 लोगों का निश्शुल्क परीक्षण तथा दवाएं दी गई। कोविड वैक्सीनेशन के तहत 105 लोगों का टीकाकरण किया गया।


इनकी रही मौजूदगी


रिंकू दूबे, गोविंद मिश्र, अमित विक्रम, गगन पांडेय, ओमप्रकाश शुक्ल, रविंद्र शुक्ल, अयोध्या सिंह, रामफेर चौधरी, विजेंद्र बहादुर पाल, बजरंगी प्रसाद शर्मा, गिरिजेश पाल, अहमद अली, नागेंद्र शुक्ल, प्रमोद प्रजापति, अंकेश पांडेय, आशुतोष शुक्ल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे