Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर के सर्वामाई स्थान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वहाँ वृक्षारोपण का  आयोजन हुआ।


 उन्होंने तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारा साहेब में मत्था टेकने के बाद गुरूद्वारा परिसर में भी वृहद वृक्षारोपण किया। प्रदेश के योगी सरकार के 4.5 वर्षों के पत्रक को जनसम्पर्क करते हुए वितरित कर प्रधानमंत्री राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष पूरे होने पर उनके नाम से शुभकामना संदेश लिखाते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया गया।



 प्रदेश उपाध्यक्ष ने अस्वस्थ बूथ अध्यक्ष नवल किशोर पारिक का हालचाल लेने उनके निवास पर भी गये। इस मौके पर नगर मण्डल अध्यक्ष आशीष सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सलूजा, हरजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह जानी, महामंत्री दुखहरण सिंह, सरदार दिलीप सिंह, डॉ.रतन शुक्ला, श्रीराम सोनी, हरप्रीत सिंह अमन, बलजीत सिंह, हरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, सुमित जैन, गगनदीप सिंह, अनिल गुप्ता, चंद्र कुमार शर्मा, चंदन गौड़, आलोक वैश्य, नरेंद्र सोनी, अजय श्रीवास्तव, गिरधारी लाल, शेष कुमार पाण्डेय एवं सूरज सोनी सहित सैकड़ो कार्यकर्तागण मौजूद रहें!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे