गोण्डा:अखिल भारतीय जनकल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष बने जगपाल सिंह | CRIME JUNCTION गोण्डा:अखिल भारतीय जनकल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष बने जगपाल सिंह
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:अखिल भारतीय जनकल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष बने जगपाल सिंह

 

बी पी त्रिपाठी

गोंडा 3 अक्टूबर। जगपाल सिंह को अखिल भारतीय जनकल्याण परिषद(एबीजेपी) जनपद गोंडा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिले में पत्रकारिता की शान व समाजसेवी जगपाल सिंह को जय घोष महाराज , संगठन मंत्री दीपक मिश्रा,राष्टीय महामंत्री आशीष बाजपेई,राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार ओझा व जी.पी.श्रीवास्तव अध्यक्ष लखनऊ तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण की संतुति पर इस सम्मानित पद पर मनोनीत किया गया है। वर्तमान में जगपाल सिंह राष्टीय मानवाधिकार  सुरक्षा संगठन भारत के मंडल अध्यक्ष पर अपने जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे हैं तथा श्री सिंह यू.पी.जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के जिला महामंत्री व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य के पद पर आसीन हैं। उनका सामाजिक कार्यों में काफी योगदान रहता है। उनके मनोनयन से पत्रकारों ,अधिवक्ताओं, तमाम सामाजिक संगठनों,व्यसायियो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। जनपद गोंडा सहित पूरे मंडल में रह रहे कमजोर तबके के लोगो को उनसे काफी आशाए हैं। इस अवसर पर सभी को आभार व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे