Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:देश में किसान और सीमा पर जवान नही है सुरक्षित: रामचन्द्र सिंह

अयोध्या। (वासुदेव यादव)भाकियू राष्ट्रीयतावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह अयोध्या पहुंचकर आज राम लला व हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन पूजन किये। इसके बाद बिड़ला धर्मशाला में प्रेस वार्ता किये। उन्होंने कहा कि आज देश मे किसान व सीमा पर जवान तक सुरक्षित नही है। 


उन्होंने बताया कि गत दिनों लखीमपुर की घटना दुखद है, जांच सही से हो। दोषी को सजा मिले। हम चुनाव नही लड़ते है। हम उनका समर्थन करते है जो किसान हित की बात करे व किसानों की सुने। हर सरकार ने किसानों को छला है। 2022 में हम उनका साथ देंगे जो किसान हित की बात करेगा। 

 


श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। यहां आने का उद्देश्य रामलला व हनुमानजी का दर्शन पूजन व संगठन का विस्तार व पार्टी के अयोध्या जिला प्रमुख लोगो से मिलना था। इससे पूर्व श्री सिंह का पार्टी के नेताओ ने माला पहनाकर स्वागत सम्मान किये।

 

इस मौके पर  प्रदेश सचिव घनश्यामदास,जिला अध्यक्ष परशुराम यादव, मंडलाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी व दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे