सुनील उपाध्याय
बस्ती। जिले दुबौलिया विकासखंड स्थित बिशुनपुरा हनुमान मंदिर पर आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यसमिति की ब्लॉक मंडलीय बैठक की गई।
जिसमें युवा मोर्चा के दुबौलिया ब्लाक मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के विकास के बारे में चर्चा किया।
युवा मोर्चा की टीम में शामिल सभी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया से जुड़ने तथा लोगों में पार्टी के प्रति निष्ठा भाव से काम करने की बात पर चर्चा की गई तथा मंडल अध्यक्ष ने कार्यसमिति के नए पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी व माला पहनाकर सम्मान ही बढ़ाया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राजभर उपाध्यक्ष महेंद्र तिवारी अमरीश चौहान मंडल मंत्री पवन सिंह दिनेश गुप्ता विनीत चौधरी केस कुमार सिंह मीडिया प्रभारी सुशील उपाध्याय प्रशांत उपाध्याय चंदन कुमार भीम निषाद अजय मौर्या लक्ष्मण सिंह नारायण मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ