Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:लखीमपुर खीरी काण्ड व पार्टी सुप्रीमो की रिहाई को लेकर प्रसपा ने किया सड़क जाम, जिलाध्यक्ष व अन्य नेता गिरफ्तार

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में लखीमपुर खीरी में आंदोलनरत किसानों के नरसंहार कांड के विरोध एवं प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव तथा राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर रामदेव नगर इंटियाथोक स्थित कैम्प कार्यालय के सामने गोण्डा-बलरामपुर राज्य मार्ग पर चक्का जाम कर जबरदस्त आंदोलन कर रहे सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक द्वारा भारी पुलिस बल के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस द्वारा जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, प्रमुख महासचिव जमाल मोहम्मद चौधरी एवं मंटू काजी सहित आंदोलन कर रहे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और कैंप कार्यालय को सील कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ल ने रिहाई के पश्चात प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर 24  घंटे के अंदर लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को गिरफ्तार कर किसानों को न्याय नहीं दिया गया और प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव को सम्मान सहित रिहा नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और पुनः जबरदस्त जन आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। 

जन आंदोलन के दौरान घटित किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे