Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बसपा की सरकार में ही संभव है प्रदेश का विकास : पवन गौतम

एक दिवसीय कैडर कैंप आयोजित कर बसपा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। बहुजन सामाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को गांव-गांव बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। 


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का कैडर कैंप लगाया जा रहा है।


इसी क्रम में मेवालाल वर्मा स्मारक इण्टर कालेज मूड़ाडीहा सालपुर में एक दिवसीय कैडर कैम्प आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पवन कुमार गौतम मुख्य सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल तथा हरिश्चंद्र गौतम व तिलक राम भारती मुख्य सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल रहे।

     

कैडर कैम्प में मुख्य सेक्टर प्रभारी ने विधान सभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से संगठन की जानकारी ली। बूथों और सेक्टरों की प्रगति पूछी। चुनाव से पहले संगठन को हर गांव में मजबूत करने का निर्देश दिया। पवन कुमार गौतम ने कैडर कैंप में आगामी 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।


उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में बसपा सरकार द्वारा निर्मित अस्पतालों में ही मरीजों का इलाज हुआ। जब सूबे में बसपा की सरकार होगी, तभी विकास संभव है। हरिश्चन्द्र गौतम ने बहनजी के विगत कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि जो अधिकारी आज बेलगाम हैं, वह बसपा शासनकाल में आम लोगों की समस्याओं को बुला कर सुनते थे और निश्चित समय में निस्तारित करते थे।



 तिलकराम भारती ने कहा कि बसपा शासनकाल में जो योजनाएं आईं, वह किसी जाति विशेष के लिए नहीं थीं। सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय की नीति केवल बहन जी के पास ही है। आप सभी लोग 24 घंटे जुट जाइए और पूरे प्रदेश में नीला झंडा हाथी निशान 2022 में दिखा दीजिए।

   

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कनौजिया, जफीर खां, तारिक खान, अजमल, हाजी मोहम्मद जकी, अनिल चौधरी, रामबरन सोनकर, अनिल चौधरी, सत्यदेव भारती, शिवपूजन गौतम, शिवबक्स कनौजिया, जयप्रकाश कनौजिया, बालकराम, उदयशंकर, राम सरन आदि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे