Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइस में भी बनेगी भाजपा की सरकार : भरत सिंह



भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य की अगुवाई में निकली वाहन रैली

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। दो हजार बाइस में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि योगी व मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने कही।

     


बुधवार को गोण्डा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सैकड़ों की संख्या में दोपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा नेता भरत सिंह ने कहोबा चौराहे पर एक भेंट में कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का वादा मोदी-योगी सरकार ने पूरा करके ऐतिहासिक काम किया है। 


उन्होंने कहा कि किसान जनधन योजना और मुफ्त अनाज से अन्नदाताओं को काफी राहत मिली है। योजनाओं में रिश्वतखोरी, बिचौलियों की दखलंदाजी को योगी सरकार ने पूरी तरह खत्म करने का काम किया है। भरत सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के साथ ही गोण्डा में भी भाजपा इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि गोण्डा के यशस्वी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में पार्टी के प्रत्याशी सभी सातों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचेंगे।

    

इस अवसर पर वाहन रैली में सतीश मिश्र, विकास सिंह, दादू प्रधान, शीतला बख्श सिंह कोदई सिंह, एनके सिंह, राहुल सिंह, गुड्डू नाग बीडीसी, आकाश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, राम परवेश तिवारी, अंकित सिंह विशेन, विवेक सिंह, शुभम शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, जगदम्बा पाण्डेय, शुभाष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे