Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक कार्यक्रम


अखिलेश्वर तिवारी
जिले भर में गांधी और शास्त्री जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। जिले के कई स्कूलों में इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों को गांधीवाद के रास्ते पर चलने और राष्ट्रपिता के आदर्शों को मानने की शपथ दिलवाई गयी।



बलरामपुर नगर में स्थिति डिवाइन पब्लिक स्कूल के दोनों कैम्पस में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने महात्मा ग़ांधी के जीवन चरित्र पर लघु नाट्य चित्रण पेश किया।

 गांधी जी के सपनों का भारत कैसे हो और स्वच्छता के क्या मायनें हैं, विषय पर पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बताया कि गांधी जयंती महज एक दिन मनाने का उत्सव नहीं है।

 गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए, उनके विचारों का पालन करते हुए, हम हर दिन गांधी उत्सव मना सकते हैं। आज विद्यालय प्रांगण में बच्चों द्वारा महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर नाट्य प्रस्तुति की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा पेंटिंग व्हाई रंगोली प्रतियोगिता मैं भी सहभागिता की गई जिसका थीम हमने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों और उनके स्वच्छता के प्रति विचारों पर रखा था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे