Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा ने किसानों के कर्ज माफी करने का किया काम :नन्दन सिंह

 

किसान आंदोलन की धरती रूरे से निकली भाजपा किसान मोर्चा की टैक्टर रैली

 एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में एक ट्रैक्टर रैली किसान आंदोलन की धरती रूरे से प्रारंभ होकर गौरामाफी आसपुर देवसरा तक किसानों के बीच जन जागरण फैलाने के उद्देश्य निकाली गई।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मंगरौरा प्रमुख नंदन सिंह व  विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलाकांत यादव ब्लाक प्रमुख आसपुर देवसरा उपस्थित रहे। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय मिश्रा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं संचालन पिंटू तिवारी जिला महामंत्री किसान मोर्चा ने किया। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमुख नंदन सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी सरकार बनते ही सर्वप्रथम  पहला शासनादेश किसानों के कर्ज माफी करने का काम किया जिससे परीक्षित हुआ किसानों का भाजपा के साथ हित परिलक्षित हुआ। 



रमाकांत यादव ने कहा किसान सम्मान निधि से किसानों को जुताई निराई समय-समय पर अपनी खेती किसानी करने में बहुत सहयोग प्राप्त हुआ जिससे किसान अपनी आय को दोगुनी करने की राह पर अग्रसर है।



इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने किसान बिल वापस लेकर किसानों के हित के साथ खड़े हैं,उनके सम्मान को बढ़ाने का काम किया और सारे विरोधी अपने आप को मुद्दा विहीन और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।



 उन्होंने कहा कि उनकी सारी भविष्य की योजनाओं पर पानी फिर गया। इस दौरान पिंटू तिवारी ने कहा कि आज किसान एमएसपी दर पर चाहे वह गन्ना किसानों को चाहे रवि खरीफ जायद की फसल बेचने वाला किसान हो चाहे वह सब्जी बेचने वाला किसान हो सभी अपने उत्पाद को सहजता और सुलभता से नजदीक के सेंटर पर जाकर बेच रहे हैं और किसी बिचौलिए का शोषण का शिकार नहीं होने पा रहे हैं । 



उन्होंने कहा कि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से तत्काल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रकम भेजने का काम कर रही। इस मौके पर पंकज मिश्रा,संजय सिंह, सुनील मौर्या,मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय, निरंजन सिंह, विनोद मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे