गोण्डा:संचार विहार आईटीआई मनकापुर में मनोरंजन कर्मचारी क्लब के पास नवनिर्मित वरिष्ठ नागरिक उद्यान सरोवर में 11 नवम्बर को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ देकर छठ महापर्व की पूजा की गई।
छठ महापर्व पूजा की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में आईटीआई लिमिटेड के इकाई प्रमुख एवं अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान, विजिलेंस विभाग के प्रमुख अरुन झा द्वारा पूजा-अर्चन कर की गयी।
छठ पूजा पुरोहित आर पी मिश्रा एवं ओम नाथ तिवारी द्वारा कराई गयी। छठ पूजा की व्यवस्था छठ महापर्व पूजा के सचिव आलोक कुमार गुप्ता, आफिसर्स क्लब के सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं महिला क्लब द्वारा की गई।
पूजा में रविशंकर मिश्रा, विपिन शुक्ला, प्रवीण मिश्रा एवं अन्य लोगो ने भरपूर सहयोग किया। छठ पूजा में कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश चन्द्र, उपाध्यक्ष गुरूबक्स, राम दयाल, राम लखन वर्मा (मी. प्र.), रामराज मिश्रा, आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जे के श्रीवास्तव, महामंत्री नदीम जाफरी, विनोद श्रीवास्तव ने आरती की।
महाछठ पर्व पूजा में संचार विहार की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छठ महापर्व में सैकड़ो की संख्या में पुरुषों, बच्चों,अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग करते हुए छठ पर्व का भरपूर आनंद लिया।
मुख्य अतिथि द्वारा आरती करने के पश्चात पूरे सरोवर का निरीक्षण के साथ ही छठ पूजा सम्पन्न हुई। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। मनकापुर के तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा भी उपस्थित रहे। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मनकापुर कोतवाली के उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ