Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सात वर्षीय बच्चे के साथ किए गए दुष्कर्मी को ईसानगर पुलिस ने भेजा जेल

 

कमलेश जायसवाल

ईसानगर खीरी:पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा टीएन दुबे की देखरेख में चलाए जा रहे वांछित,वारंटी अभियान में सोमवार को ईसानगर पुलिस ने चार दिन पहले एक सात वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।



अपराध निरीक्षक राजू राव ने बताया कि ईसानगर इलाके के एक गांव में सात वर्षीय नाबालिक बच्चे के साथ 19 नवम्बर को हुए दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को आज पकड़कर जेल भेजा गया है। 



आरोपी ओमकार पुत्र गुरदीन निवासी शेखनापुर मजरा महेवा पर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 486/21 धारा 377 भा.द.वि. व 5एम/6पॉक्सो एक्ट में वांछित था। जिसको सोमवार को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।



 इस दौरान निरीक्षक राजू राव समेत सिपाही धीरेन्द्र पाल सिंह व अंकित राठी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे