Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ प्रदेश मंत्री के प्रथम आगमन पर करनैलगंज में हुआ स्वागत



रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है।



 मनोनयन के बाद प्रथम नगर आगमन पर सरदार जोगिंदर सिंह जानी के नेतृत्व में करनैलगंज बस स्टॉप चौराहे पर समर्थकों द्वारा उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।



 उन्होंने वार्ता के दौरान पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ श्रमिकों, कामगारों और कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे। श्रमिको व कामगारों का हित सर्वोपरि है। 



सरकार व कामगारों के बीच समन्वय बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। 


इस अवसर पर धनजंय मणि त्रिपाठी, अनिरुद्ध तिवारी, अनिल गुप्ता, रजनीश पाण्डेय, शनि गुप्ता, प्रदीप सिंह, ओपी तिवारी, उमाशंकर मिश्र, अतुल सैनी, अरविंद वर्मा, अंकुर मिश्र, आनन्द मिश्र, भोले गुप्ता, राजू तिवारी, शिवानन्द मिश्र, लक्ष्मण सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, डॉ आईपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे