Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुजेहना:ब्लाॅक सभागार में भाजपा युवा मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बी.पी. त्रिपाठी/ प्रदीप शुक्ला

मुजेहना गोण्डा: ब्लॉक मुख्यालय के सरयू सभागार में भाजपा के मंडलीय कार्य समिति का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।



कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्रकांत तिवारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी व शिवा ओझा ने किया।


कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी व मंडल प्रभारी मेंहनौन रवि चतुर्वेदी ने किया।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि युवाओं के बल पर 2017 में योगी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी थी।



 अब 2022 में भी हम युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर फिर से योगी जी की सरकार बनाएंगे।उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने साढे चार साल के कार्यकाल में लगभग चार लाख से ऊपर की नौकरियां दी है।



जिसमें एक भी घोटाला हमारी सरकार पर नहीं लगा है।उन्होने आगे कहा कि मेहनौन विधानसभा विकास के पथ पर अग्रसर है।अभी हाल ही में मुख्यमंत्री जी के द्वारा गोण्डा जिले को मेडिकल कालेज की सौगात दी गई है।यह बहुत ही खुशी की बात है।


उन्होने कहा कि सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं।


उपस्थित कार्यकर्ताओ को जिला उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त तिवारी व अमरीश मणि तिवारी ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्र प्रकाश शुक्ला,आशीष कसौधन,राकेश बाबा,दुर्गा प्रसाद सोनी सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे