Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव बने राजेश

बी पी त्रिपाठी

गोंडा 14 नवंबर। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का डॉ. राजेश मिश्रा को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर वकीलों ने हर्ष जताया है। 



सिविल कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि की उनका मनोनयन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चैहान के अनुमोदन व राष्ट्रीय महामंत्री हरिलाल पाठक और प्रदेश महामंत्री शरदेंदु चतुर्वेदी की संयुक्त स्वीकृति पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने किया है। 



डॉ. राजेश मिश्रा को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर बार एसासिएशन के पदाधिकारियों सहित प्रमोद कुमार शर्मा एडवोकेट, अजय कुमार शुक्ला, हरी लाल एडवोकेट, प्रमोद नन्दन श्रीवास्तव एडवोकेट, विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने खुशी जताई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे