खोड़ारे:छः घरों के आठ जगहों पर चोरो ने की सेंधमारी, सुबह गांव में मचा कोहराम | CRIME JUNCTION खोड़ारे:छः घरों के आठ जगहों पर चोरो ने की सेंधमारी, सुबह गांव में मचा कोहराम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खोड़ारे:छः घरों के आठ जगहों पर चोरो ने की सेंधमारी, सुबह गांव में मचा कोहराम

दुर्गा सिंह पटेल 

गोण्डा:खोडारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट के मजरा नोनहाजोत व लोनियाडीह में चोरों ने सेंध काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 



चोरों ने पूरी रात आधा दर्जन घरों के 8 जगहों पर सेंधमारी कर नगदी,जेवर व सामान चुरा ले गए। 


सुबह होने पर घटना की जानकारी लोगों को हुई तो गांव में कोहराम मच गया। पुलिस को दिए तहरीर में लोनियाडीह निवासी पीडित त्रिभुवन ने बताया कि घर के पीछे चोरों ने सेंध काटकर दो लाख का जेवर,जिसमें उनके एक रिश्तेदार का जेवर भी है।



इसके अलावा  पंद्रह हजार रुपये नगद,रजाई व पीतल के बर्तन एंव कपड़े चोर उठा ले गए।चोरों ने पीड़ित के घर के पीछे सौ मीटर की दूरी पर स्थित गन्ने के खेत के पास एक सूटकेस,एक बक्सा तथा तीन बैगों  में से सामान निकाल कर उठा ले गए तथा उसे वहीं पर फेंक गये। 


इसी गांव के छोटेलाल के घर में दो जगह चोरों ने सेंध काट कर घर में रखा पीतल की थाली, बाल्टी,बटुली- बटुला तथा एक सोने का चैन चुरा ले गए।यही नहीं घर में रखे कपड़े को भी उठा ले गये।


चोरों ने इसी रात बगल गांव नोनहाजोत में बुधिराम,खदेरु, प्रेम नारायन, व राम संवारे के घर में भी सेंधमारी किया।  जहां चोरों को बहुत ज्यादा कुछ नहीं मिला।


 चोरों द्वारा पूरी रात मचाए गए कोहराम से पीडित ही नहीं आसपास के गांवों के लोग भी दहशत में है।घटना की 

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे