Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर खण्ड विकास अधिकारी सहित कई पर डीएम की तनी भृकुटि

आर के गिरी

गोण्डा। गौ आश्रय स्थलों में व्यावस्था में काफी खराबी पाये जाने पर डीएम मार्कडेय शाही ने खंड विकास अधिकारियों का वेतन , सचिवों का वेतन बाधित करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कडी फटकार लगाते हुए अपने दायित्वों का ठीक से निवर्हन करने की हिदायत दी। 


वही सुधार न होने पर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु शासन को  संस्तुति पत्र भेजने की बात की ।


मामला विभिन्न गौ आश्रय केन्द्रो से जुडा है। अपर निदेशक पशुपालन देवीपाटन मंडल के निरीक्षण में जनपद के विभिन्न गौ आश्रय स्थलों पर भारी कमिया पायी गयी थी। 


जिसमें  सीबीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया तो स्पष्टीकरण में समस्याओं का समाधान न करा कर सिर्फ औपचारिकता निभाई गयी। इससे नाराज डीएम ने खंड विकास अधिकारी मनकापुर, इटियाथोक, परसपुर,हलधरमऊ,कर्नलगंज,रूपईडीह के खंड विकास अधिकारियों तथा पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया है।


मछलीगांव लौकहा, अधियारी, भुलभुलिया में अव्यावस्थाओं के कारण यहां पर निराश्रित गौबंशों का संरक्षण नहीं हो रहा है।


 गौ आश्रय स्थलो से अवैध कब्जा हटवाने का सख्त निर्देशः गौ आश्रय स्थल पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए सीबीओ को निर्देशित किया कि संबन्धित एसडीएम से मिलकर जरिय पुलिस बल गौ आश्रय की भूमि खाली कराकर गौ संरक्षण कराना सुनिश्चत होना चाहिये।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे