Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर: धनतेरस के देर रात बच्चों के विवाद में जमकर चले ईट- पत्थर, चटकी लाठियां, दो महिलाओं सहित पांच घायल

आर के गिरी 

 गोण्डा। धनतेरस की देर रात बच्चों बच्चो में हुए विवाद को लेकर  जमकर ईंट पत्थर चले व लाठियां चटकी। मारपीट में तीन पुरूष व दो मंहिलाएं गंभीर रूप  घायल हैं।

 

मामला कोतवाली मनकापुर के  करोहामान के मछली बाजार का है। जहां देर रात दो पक्षो में जमकर बवाल हुआ। 



बच्चो बच्चों का झगडा इतना बढा कि गाली गलौज के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गये। 

तहरीर


देखते ही देखते ईंट ,पत्थर व लाठियां चलने लगी।


जिसमें जगदेव यादव 55 वर्ष, दयावती 50 वर्ष,  कुसुम 19 वर्ष, जगराम यादव 30 वर्ष,लवकुश यादव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। 


घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी मनकापुर लाया गया है। जहां उनका मेडिकल परीक्षण व इलाज शुरू किया गया है। 


कोतवाल हेमंत कुमार गौड ने बताया कि विवाद करने वालों के खिलाफ कडी कार्र्वाई की जायेगी। 


वही गांव में चौकी प्रभारी सत्येन्द्र वर्मा मय हमराही मौजूद हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे