Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:66वी राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप की तैयारियां पूरी

आर के गिरी

गोण्डा: 66 वी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत बजरंग बली के पूजन के साथ कुश्ती चैम्पियनशिप की सभी तैयारियां पूरी ‌हो गयी है। 



नवाबगंज के नंदिनी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार की सायं चार बजे उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह के द्वारा मैट पर बजरंग बली हनुमान जी का पूजन किया गया। 



इसी के साथ सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। अब सिर्फ चैम्पियनशिप के आगाज का उद्घाटन किया जाना है।

    


बृहस्पतिवार से नंदिनी नगर में शूरु हो रहे तीन दिवसीय 66 वी सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री महेन्द्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रवि शंकर सिंह के रूप में करेंगे।



इस दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद रहेंगे। चैम्पियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 



प्रतियोगिता में जोर अजमाइश के लिए देश भर के पहलवान नंदिनी के प्रांगण में पहुंच चुके हैं। प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पूरे देश से २९ टीमें प्रतिभाग के लिए पहुंच चुकी हैं। 



प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया। पहलवानों के साथ उनके कोच व रेफरी भी पहुंच गए हैं।


नंदिनी नगर के मुख्य कोच प्रेम चंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्रीकोरोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में उद्घाटन और फाइनल मैच होगा।



स्टार पहलवान भी नंदिनी नगर पहुंच रहे हैं।साक्षी मलिक मलिक नंदिनी पहुंच गई है। बजरंग पूनिया तथा रवि दहिया भी देर रात तक पहुंच जायेंगे। 



नंदिनी नगर में होने वाले इस कुश्ती महासमर को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है। कुश्ती महासमर के उद्घाटन में उतरने वाले पहलवानों के तौल का काम पूरा कर लिया है।


इस मौके पर उप्र के कोच श्यामबुड़की डा अजय मिश्रा, डा गौरव श्रीवास्तव, पालिका अध्य्क्ष सत्येंद्र सिंह सुल्तान सिंह सतीश सिंह सहित तमाम मौजूद रहे

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे