Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परसपुर: पति के साथ घर आये दो लोगो ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। थाना परसपुर अंतर्गत एक गांव की निवासी महिला ने परसपुर थाने में तहरीर दिया है। 


जिसमें कहा गया है कि उसका पति नशेड़ी है, कोई काम धंधा न करने से घर की माली हालात खाफी खराब है। 


सोमवार की देर शाम उसके बच्चे भोजन करके सो चुके थे। वह अपने पति के आने का इंतजार कर रही थी। रात्रि करीब 10 बजे दो युवकों के साथ शराब के नशे में उसका पति दरवाजे पर पहुंचा और आवाज देने लगा। 


घर का दरवाजा खुलते ही तीनो लोग घर में घुस गये और भोजन परोसने को कहने लगे। आरोप है कि वह भोजन परोसने ही जा रही थी कि उसका पति घर से बाहर चला गया। और उसके साथ आये दोनो युवक उससे छेड़ छाड़ करने लगे। 


विरोध करने पर उसका मुंह बंद करके जमीन पर पटक कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे।  


विरोध में हुई छीना झपटी की आवाज सुनकर उसके बच्चे जाग गये, और हल्ला गुहार करने लगे। 


जिस पर आरोपी युवक गाली व जान से मार देने की धमकी देते हुये फरार गये। यही नही वापस लौटकर उसके पति ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। 


कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे