Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कटरा:सेवा पंजिका व चरित्र पंजिका बनाने के लिये ब्लॉक संसाधन केंद्र पर लगा कैम्प

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। ब्लॉक संसाधन केंद्र कटरा बाजार पर 69000 नवीन भर्ती के शिक्षकों की सेवा पंजिका व चरित्र पंजिका बनाये जाने के लिए विशेष कैम्प लगाया गया। 


जिसमें नवनियुक्त 107 शिक्षकों, मृतक आश्रित शिक्षकों व अनुचरों की सेवा पंजिकाये बनाई जानी थी। जिसके सापेक्ष 99 सेवा पंजिकाएं बनाई गईं। 


अवशेष 8 शिक्षकों की सेवा पंजिकाओं के गठन के लिए 8 नवंबर का समय पुनः निर्धारित किया गया है। 


यह जानकारी देते हुए कटरा बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि लंबे समय से लंबित सेवा पंजिकाओं के गठन के लिए नव नियुक्त शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया। 



सेवा पंजिकाओं के बनवाने में संतोष श्रीवास्तव, रवि तिवारी, शरद शुक्ला, प्रभाकर तिवारी ने सहयोग प्रदान किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे