Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। श्री गुरुनानक देव जी के 552 वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में भोर में वाहे गुरु वाहे गुरु व गुरुवाणी गुंजायमान हो रही है। 


  इन दिनों सुबह से श्री गुरुनानक जी की प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी शुक्रवार श्री गुरुनानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा तक निकाली जाएगी।



 यह जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के महासचिव सरदार जोगिंदर सिंह जानी द्वारा दी गई। श्री गुरुनानक देव जी को मानवता का महापुरुष भी कहा जाता है। 



प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरुद्वारा में पाठ व लंगर का भी आयोजन होगा। प्रभात फेरी के मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह सलूजा, अभिनव सिंह खालसा, सरदार भूपेंद्र सिंह, अमन सिंह, सोनू छाबड़ा सभी साथ संगत की उपस्थिति रही।


 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा  द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे