प्रतापगढ़:भाजपा के सदस्यता अभियान कैंप का हुआ शुभारंभ,बसपा छोड़ ओम प्रकाश ने थामा भाजपा का दामन | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:भाजपा के सदस्यता अभियान कैंप का हुआ शुभारंभ,बसपा छोड़ ओम प्रकाश ने थामा भाजपा का दामन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा के सदस्यता अभियान कैंप का हुआ शुभारंभ,बसपा छोड़ ओम प्रकाश ने थामा भाजपा का दामन

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान कैंप का शुभारंभ ताला प्राइमरी स्कूल और कोठा नेवढीया में किया गया। 


इस दौरान ताला में रवि गुप्ता जिला सदस्यता अभियान संजोजक और किठावर मंडल में प्रतिभा सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष के आयोजकत्व में कैंप का आयोजन किया गया। 



उक्त दोनों कैंप में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश में भाजपा के जितने सदस्य हैं,दुनिया के 37 देशों में उतनी उनकी जनसंख्या नहीं है। 



हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। मतदाता के रूप में तो जुड़ चुके है उन्हें अब सदस्यता में जोड़ना है।


सदस्यता के महत्व पर चर्चा करते हुए हर बूथ पर सदस्यता करने पर बल देते हुए कहा कि हम देश और प्रदेश की प्रगति, समाज और गरीब के उत्थान के लिए कार्य करते हैं। इसका परिणाम है कि हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 


इस मौके पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कल योगी जी ने सभी अभिभावक के खाते में 1100 रुपया डीबीटी कर के यह प्रमाणित कर दिया कि यह सरकार भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं है। 


कार्यक्रम के संचालन जिला सह मीडिया प्रभारी मुन्ना पाल ने किया।  


इस मौके पर शक्ति केंद्र प्रमुख ओम प्रकाश सोनी,रमाकांत मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, पवन गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, रघुवीर सिंह चौहान, अमन पाल, विपिन सिंह सोमवंशी, अभिषेक पाल,भारत सिंह,आदि उपस्थित रहे। 


वही दूसरी ओर भाजपा द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान के दौरान  बसपा नेता ओमप्रकाश अग्रहरि ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं विचार धारा से प्रभावित होकर बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। 


भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे