Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाबागंज के जन आरोग्य मेले का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां, लगाई फटकार

बी पी त्रिपाठी

गोण्डा:धानेपुर क्षेत्र के कस्बा बाबागंज में स्थित पी.एच. सी में जनारोग्य मेले का औचक निरीक्षण करने  पहुंचे जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही । 


मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण करने के दौरान अस्पताल में पसरी गन्दगी को देख कर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई साथ ही डिलेवरी प्वाइंट तैनात स्टाफ को साफ़ सफाई अथवा मेडिकल इंस्ट्रूमेंट    को गर्म पानी से धोने की ब्यवस्था ना होने से फार्मासिष्ट अजय प्रकाश को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। 



निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भंडार कक्ष पैथोलॉजी स्टरलाइजेशन ऑपरेशन रूम वह पुरूष वार्ड के साथ महिला वार्ड का निरीक्षण किया, अस्पताल में शौचालय के साथ अन्य रूम में गंदगी देखकर डीएम ने स्टाफ नर्स व अखिलेश सिंह को कड़ी फटकार लगाई है टी.पी जायसवाल से नाराज़ लहजे कहा कि क्यों ना इस अस्पताल को बीमार अस्पताल कहा जाए, 


जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभागीय कर्मचारियों में अफरातफरी का महौल बना रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे