Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नंदिनी नगर महाविद्यालय में नेशनल चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 

योगी सरकार पंचायत स्तर पर बनवा रही खेल का मैदान : महेन्द्र सिंह देशभर से 1025 पहलवान प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दमखम जब से बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष की कमान संभाली तब से विजय ही विजय

आर के गिरी

गोण्डा:  खेल को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंचायत स्तर पर खेल के मैदान का निर्माण करा रही है। हम गंगा के किनारे दोनों तटों पर विशाल खेल का मैदान बनवा रहे हैं। 



ताकि खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिल सके। जब से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष का दायित्व संभाला है। तब से चारों तरफ विजय ही विजय है। 



यह बात जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने नंदिनी नगर महाविद्यालय नवाबगंज में सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहां।



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था खेलो इंडिया खेलो, जीतो इंडिया जीतो, इसी भाव के साथ कुश्ती संघ के अध्यक्ष काम कर रहे हैं। योगी और मोदी  का प्रयास है की पूरी दुनिया में खेल को लेकर भारत का डंका बजता रहे। सभी प्रकार के खेलों में भारत को पदक मिलते रहे।




कहा कि पहलवानों को दूध पिलाना रेगिस्तान में फूल खिलाना टोक्यो से ओलंपिक पदक ले आना सबके बस की बात नहीं है। आज पूरी दुनिया में कुश्ती का डंका बज रहा है। बता दें कि इस तीन दिवसीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में देश भर से 1025 पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। 




66 वीं पुरुष व 24 वीं महिला नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत जलशक्ति मंत्री ने फ्लैगहोस्ट कर चैम्पियनशिप शुभारंभ किया। इसमें  26 राज्यों समेत रेलवे व सेना की कुल 29 टीमें भाग ले रही हैं। 



कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंग पुलिया रवी दहिया भी इस खेल में शामिल होंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों में साक्षी मलिक गीता फोगाट व निशा दहिया मंच पर मौजूद रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे