Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथवार प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन




आलोक कुमार बर्नवाल

संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम का आयोजन आज मेंहदावल नगर में स्थित श्रीकुबेर धनी मैरिज हाल में सम्पन्न हुआ।


 जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सम्पन्न इस कार्यक्रम में मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो ग्राम अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण देने वाली टीम में विष्णु शर्मा, गिरीश चंद यादव प्रमुख रूप से रहे। जिला कांग्रेस पदाधिकारी संतोष कटाई के देखरेख में कार्यकर्ताओं ने बूथ मैनेजमेंट के गुर सिखाये गए। 


कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत बीते दिन जिला फिशरमैन कांग्रेस के अध्यक्ष जीतन राम निषाद की दुर्घटना में मृत्यु होने की वजह से दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


 जिला प्रभारी सन्तोष कटाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभी से ही पार्टी की नीतियों को जन जन में पहुचाने के लिए लग जाये। इस बार कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार लाने जा रही है कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज खान , नीलम चतुर्वेदी आदि ने सम्बोधित किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज राव, गोपाल  मिश्र ,जवाहर लाल मिश्र,संजय तिवारी,निसार अहमद,जैनेन्द्र उपाध्याय ,योगेंद्र यादव,अनिल राय, जमील अहमद,दिलशाद अहमद,नसीम अख्तर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे