Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के ब्रह्मकुंड गुरुद्वारे में श्रीगुरुतेग बहादुर महराज की 346वां बलिदान दिवस मनाया गया

वासुदेव यादव

अयोध्या। ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में सालाना गुरु पर्व समागम  श्रीगुरुतेग बहादुर महराज जी का 346वां बलिदान दिवस कीर्तन भजन के साथ धूमधाम से  मनाया गया। गुरु ग्रन्थ साहब जी का अखण्ड पाठ का समापन हुआ।

 


इस  गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के मुख्यग्रन्थी ज्ञानी गुरजीत सिंह खालसा, चरनजीत सिंह खालसा के द्वारा अरदास किया गया। गुरु लंगर में सभी धर्मों के लोगों व सन्तों महन्थों में महन्थ श्री डॉ भरत दास जी  , दिगम्बर के श्रीमहंत सुरेशदास जी के अलांवा अयोध्या के एक्टिव पत्रकारों  ने लंगर चखा। यहां पर आये हुवे आगन्तुकों का स्वागत अभिनन्दन ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के श्रीमहंत बलजीत सिंह के द्वारा किया गया।

 


 इस मौके पर अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, एसडीएम प्रशांत कुमार, एडीजे राजेश्वर सिंह खुशिनगर, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा पत्रकार वासुदेव यादव आदि इन लोगो का महंत बलजीत सिंह द्वारा स्वागत सम्मान किया गया व सम्मानकर आशीर्वाद दिया गया। अयोध्या के ठेकेदार यशवीर सिंह, जंग बहादुर सिंह , एडवोकेट कुलजीत सिंह, एडवोकेट गुरुवीर सिंह भी सम्मलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे