रजनीश/ ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के चचरी बाजार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत एक चौपाल का आयोजन किया गया।
इस चौपाल में क्षेत्र के किसानों को किसी भी फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
किसानों को बताया गया कि किसी भी फसल की बुवाई करने के पूर्व संबंधित विभाग के उसका बीमा कराया जा सकता है। जो किसी भी देवी आपदा में नुकसान होने पर उसकी भरपाई योजना से प्राप्त की जा सकती है।
किसानों को बताया गया कि किसी भी फसल का नुकसान होने पर भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 1800 889 6868 पर 72 घंटे के अंदर उसकी जानकारी देना आवश्यक है। इस टोल फ्री नंबर पर जानकारी देने के बाद सरकार का एक कर्मचारी मौके पर जांच करने के लिए आएगा और फसल नुकसान का आकलन करके उसकी भरपाई किसानों को कराई जाएगी।
फसल बीमा योजना के जिला समन्वयक विजय कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को फसल बीमा का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष पहल की गई जिससे अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिया जा सके।
जिला समन्वयक विजय कुमार सिंह, पवन सिंह तहसील टीसी करनैलगंज सहित तमाम किसान व ग्राम प्रधान सामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ