Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:विपक्ष में रहकर भी जनता के हित में कार्य कर रही कांग्रेस :दीपक सिंह

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। कांग्रेस पार्टी यूपी में विपक्ष मे रहकर भी जनता के हित में कार्य कर रही हैं और कांग्रेस द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों को भाजपा सरकार अपना नाम देकर फीता काट रहे हैं। 


उक्त बातें शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एमएलसी दीपक सिंह ने कही। 


उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांगेस पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएगी। 


श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और जनता महंगाई से त्रस्त है।इस मौके पर कांग्रेस का दामन थामने पहुंचे माध्यमिक शिक्षा संघ के पूर्व अध्यक्ष, शिक्षक कर्मचारी अधिवेशन के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह को कांग्रेस के एमएलसी दीपक एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस लाल जी त्रिपाठी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। 


इस दौरान रामचंद्र सिंह ने कहा कि वह शिक्षा क्षेत्र जुड़े हैं और हमेशा शिक्षकों के लिए कर्मचारियों के लिए बढ़-चढ़कर आगे रहते हैं। 


भाजपा सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही है।इस बार शिक्षक और कर्मचारी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। 


इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी महिलाओं और लड़कियों को प्रदेश में अधिकार मिले इसके लिए प्रियंका गांधी के नारे "लड़की हूं लड़ सकती हूं",के तहत पार्टी आगे बढ़ रही है और  24 से 30 दिसंबर व 12 से 20 जनवरी 2022 के बीच जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे