Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा की सुप्रसिद्ध डॉक्टर अनीता मिश्रा को मिला मिसेज इंडिया का ताज, क्षेत्र में खुशी की लहर

बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ अनीता मिश्रा चिकित्सक होने के साथ-साथ समाज सेवा में निभाती बड़ी भूमिका

आरके गिरी

गोण्डा: बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक मेडिकल सेंटर की संचालिका ने राजस्थान के उदयपुर में ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित मिसेज इंडिया- 2021 खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 


प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 2 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था।

डॉ अनीता मिश्रा


 बताते चलें कि डॉ अनीता मिश्रा एक सफल चिकित्सक होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाती है। देशभर में फैले कोरोना संकट के समय पीपीई किट पहनकर डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 


यह वीडियो कोरोना से पीड़ित मरीजों का उत्साह बढ़ाने के लिए बनाया गया था।


देश से 24 प्रतियोगियों ने मिसेज इंडिया के फाइनल प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें अनीता को विजेता घोषित किया गया। 


अनीता के मिसेज इंडिया बनने पर जनपद में खुशी का माहौल है। इस विषय में जानकारी देते हुए डॉ. अनीता ने बताया कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता वही संस्था कराती है। 


जो मिस इंडिया व मिस यूनिवर्स के लिए प्रतियोगियों को भेजती है। मिसेज इंडिया के लिए पहले प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। 


जिसमें उत्तर प्रदेश से अनीता समेत दो लोगों का चयन हुआ था। फिर गुरुवार को मिसेज इंडिया का फाइनल राउंड था। जिसमें पूरे देश की 24 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।


 उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता कराने वाली संस्था प्रतिभाग करने वाली शादीशुदा महिलाओं की सुंदरता, उनकी प्रतिभा डांस, गीत आदि तथा उनके सामाजिक कार्यों का आकलन अपनी टीम से करवाती है। 


उसके बाद प्रदेश स्तर का ऑडीशन होता है। जिसमें चयनित महिलाओं को फाइनल में प्रस्तुति देनी पड़ती है।


निर्णायक मंडल ने डॉ. अनीता मिश्रा को विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र व मिसेज इंडिया के ताज से सम्मानित किया। 


अनीता मिश्रा के मिसेज इंडिया बनने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके पति डॉ. पुण्योदय मिश्र ने कहा कि अनीता डॉक्टर होने के साथ एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न महिला हैं। उन्हें डांस व गाने का विशेष शौक है। 


अविनाश सिंह, सुधा यादव, अखिलेश शुक्ल, शिवम तिवारी, अनिल सिंह, चांदनी यादव आदि ने खुशी जताई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे