Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:धनुषयज्ञ महोत्सव में रामजन्म की लीला देख भाव विभोर हुए दर्शक

रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र के ग्राम पिपरी में आयोजित धनुषयज्ञ महोत्सव में रामजन्म की लीला मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये।


स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन में दिखाया गया कि अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ का चौथा पन आ गया मगर तीनो रानियों को कोई पुत्र नहीं हुआ। 


जिससे अयोध्या नरेश चिंतित रहने लगे, गुरु वशिष्ट ने परामर्श दिया कि पुत्रोष्ठ यज्ञ करने पर पुत्र रत्न प्राप्ति होती है। 


गुरु के सुझाव से राजा ने यज्ञ का आयोजन किया, और यज्ञ कुंड से प्राप्त फल को तीनों रानियों में बांट दिया। जिसे ग्रहण करने के बाद तीनों रानियों से राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न ने जन्म लिया। 


श्री राम के जन्म से सम्बंधित लीला की मनमोहक प्रस्तुति देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये। कोई अपने स्थान से हिलने को तैयार नही था। 


बृजेश कुमार अवस्थी, अंजनी कुमार दुबे, कृपाराम शुक्ला, राम कुमार गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, सोनू शुक्ला, मोतीलाल पाल, अजय अवस्थी, शिव शंकर शिवा गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, मोहित मिश्रा, मोनू शुक्ला, आशीष अवस्थी, सत्यम दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे