Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेल अच्छे स्वास्थ्य की चाभी है:सांसद बृज भूषण शरण सिंह

रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। खेल से ही शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास सम्भव है। खेल के लिए किसी उम्र की बाध्यता नही होती बल्कि उम्र को बनाये रखने में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


यह बात कैसरगंज के भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने खेल स्पर्द्धा कार्यक्रम के उदघाटन में कही। 


सरयू डिग्री कॉलेज में 6 दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन शनिवार को लोक सभा क्षेत्र कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित करके किया।



 एनसीसी के कैडेटों ने ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि खेल से जुड़े लोग काफी दिन तक स्वस्थ्य रहते हैं।


 उन्होंने खेल को अच्छे स्वास्थ्य की चाभी बताया, और कहा कि खेल व योग से जुड़े होने की वजह से वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उन्होंने खुले मंच से सरयू डिग्री कालेज के खेल मैदान को क्षेत्र के खिलाड़ियों को समर्पित किया। और कहा कि खेल के लिये किसी धर्म या जाति के खिलाड़ी बिना किसी भेदभाव के इस खेल मैदान का उपयोग कर सकते हैं। 


उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम पीएम मोदी के निर्देश पर आयोजित हो रहा है। भाजपा सरकार जनता को स्वस्थ्य रखने के लिये लोगों को खेल से जोड़ने का प्रयास कर रही है। 



उन्होंने कहा 24 घन्टे में एक घन्टा शरीर के लिये निकालने वाला व्यक्ति निरोगी रहेगा। कालेज के प्राचार्य आरबी सिंह ने बताया कि  विकास खंड करनैलगंज की 9 न्याय पंचायतों के साथ नगर क्षेत्र के स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की टीमें खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी।



 जिसमे 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, क्रिकेट आदि खेल सामिल हैं। इस खेल कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। 



अशोक सिंह, विवेक सिंह, नेहा सिंह, खंड  शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय, कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह, एडीओ क्वापरेटिव विजय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे