Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:दल-दल में नजर आने लगे हैं विपक्षी दल, भाजपा 300 से अधिक सीटों से बनाएगी सरकार: कुंवर शारदेन मोहन प्रताप सिंह

रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को देख विपक्षी दल अभी से दल-दल में नजर आने लगे हैं। इस बार के चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। यह बात कुंवर शारदेन मोहन प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। 



विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा के बूथ अभियान व कार्य योजना से संबंधित भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल की कार्यशाला बैठक नगर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद में आयोजित हुई।


 कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल प्रभारी अरुणादत्त मणि त्रिपाठी व संचालन नगर मण्डल अध्यक्ष आशीष सोनी ने किया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सिद्धू रहे। 


मण्डल प्रभारी अरुणादत्त मणि त्रिपाठी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एंव पार्टी की नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 


वहीं विधानसभा प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को पूरा किया है।


 उसी पद चिन्ह पर चलकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी जनता को दिए गए वायदों को पूरा किया है। ऐसे में अपनी उपलब्धियों के बल पर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। 


नगर मण्डल अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा दुनिया की सबसे अनुशासित और बड़ा राजनीतिक दल है। व्यक्ति की जगह राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर काम करने वाली भाजपा से जुड़ना सौभाग्य की बात है। 


भाजपा की मजबूती में ही देश और समाज का हित है। उन्होंने देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। 


बैठक में भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह के पुत्र शारदेन मोहन सिंह व वेंकटेश मोहन सिंह, श्रीराम सोनी, मुकेश वैश्य, श्याम किशोर मिश्र, रामकुमार मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे