Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज के करदा चौराहे पर श्री राम विवाह का हुआ श्री गणेश

डा ओपी भारती

वजीरगंज(गोंडा)।क्षेत्र के करदा चौराहे पर शुक्रवार रात्रि में राम विवाह कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष व चड़ौवा ग्राम प्रधान सत्यदेव मिश्रा ने फीता काटकर किया।


 इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालेश्वरगंज मंडल के प्रभारी एलबीएस कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पांडे, बेइलिया के प्रधान गुड्डू मिश्रा, प्रेमचंद तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, पवन दुबे, सुनील श्रीवास्तव सहित राम विवाह कमेटी के कार्यकर्ता व राम भक्त  उपस्थित रहे।


 मंडल अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा ने धीरेंद्र पाण्डेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।राम विवाह कार्यक्रम में प्रथम दिवस भगवान राम सहित चारों भाइयों के जन्म प्रसंग का मंचन प्रस्तुत किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे