Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्यकर्ताओ को किया गया सम्मानित

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक रविवार को भारतीय जनता पार्टी टेऊंगा स्थित कार्यालय पर विजय कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आहूत की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित के लिए कटिबद्ध हैं,और किसानों का सम्मान उनके लिए प्राथमिकता पर है।



किसानों के लिए जो भी योजनाएं केंद्र सरकार राज्य सरकार चला रही है, वह लगातार जनता तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि चाहे वह किसान सम्मान निधि हो या समय से बीज, खाद, डीएपी,पानी लगातार उन तक पहुंच रहा है।

 

इस मौके पर समाजवादी समर्थित संग्रामपुर किला के पूर्व प्रधान राजकुमार यादव को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने भाजपा किसान मोर्चा में सदस्य्ता दिलाई।


अंत में संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह , पंकज मिश्रा, अरविन्द शुक्ला जिला मंत्री राम सरन वर्मा, कोहड़ौर, गौरा, हीरागंज, सकरदहा, रानीगंज, लक्ष्मणपुर, किठवार आदि मंडलो के मंडलाध्यक्ष,देवेंद्र मिश्रा कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी राजेश आदि मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे