Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी व योगी के नेतृत्व में नए भारत के साथ नए उत्तर प्रदेश का हो रहा है निर्माण: जलशक्ति मंत्री

रानीगंज में आयोजित हुआ विशाल सदस्यता कैम्प

एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। देश के प्रधानमंत्री मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते आज सबसे अधिक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, सबसे ज्यादा सांसद-विधायक भाजपा के पास है,सबसे ज्यादा जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख भाजपा के पास, इतना ही नही भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है तो इसका श्रेय भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं का प्रयास व इस देश के आम जन मानस का मोदी  व योगी  के प्रति विश्वास है। 


उक्त बातें सूबे के जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने रानीगंज विधायक धीरज ओझा के बभनमई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित विशाल सदस्यता कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग के दौरान कही। उन्होंने कि मोदी व  योगी के नेतृत्व में नए भारत के साथ नए उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है। 


आगे कहा कि क्षेत्रीय जन मानस की सुभेक्षाओं के बल पर ही धीरज ओझा ने प्रदेश ही नही बल्कि केंद्र की योजनाओं को भी बड़ी आसानी से धरातल पर उतारने में सफल हुए है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम माँ वाराही देवी धाम कराया जाना है। 



इस दौरान क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोंच एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित सर्व समाज एवं संगठन के निष्ठित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार निश्चित तौर पर बनेगी।



 कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश सिंह, प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, पूर्व प्रमुख राकेश सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा बद्री गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भाजपा कृपा शंकर, प्रशान्त श्रीवास्तव व बृजेश पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित पाण्डेय, अभिजीत विपुल व विजय मौर्या, ललित मिश्र आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे