Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मां गायत्री परा शक्ति हैं: धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़: वर्तमान समय में व्याप्त प्राकृतिक विभीषिकाओं से विश्व को बचाने हेतु भगवान महाकाल से प्रार्थना करने हेतु धर्मवीर सिंह जिला समन्वयक अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रतापगढ़ द्वारा पावन श्री रामचरित कथा एवं नौ कुंडीय गायत्री त्रिदिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ एम बी एस स्कूल भुपियामऊ में किया गया।



उसके पूर्व एक विशाल यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों पुरुष और महिलाएं एकत्रित थी। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी।



उक्त अवसर पर धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि यह यज्ञ 14 वें वर्ष में साकार हो रहा है। धर्मवीर सिंह और उनकी सहधर्मिणी श्रीमती सीमा सिंह वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के प्रति अपार श्रद्धा रखते हुए व्यक्ति के निर्माण से युग निर्माण तक में पूर्ण विश्वास की भावना से इस यज्ञ को संपन्न कराते हैं। 


जिसमें क्षेत्रीय जनमानस का विशेष योगदान रहता है। मां गायत्री परा शक्ति हैं।



कार्यक्रम में रानीगंज क्षेत्र के विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा कथा व्यास विजय कांत तिवारी दिनेश गुप्ता प्रतिनिधि संगम लाल गुप्ता सांसद राम सिंह डॉ पवन सिंह सूर्यांश सिंह मनोज कुमार सिंह श्याम नारायण सिंह राज नारायण सिंह पंडित अयोध्या महराज सीमा सिंह कमला श्रीवास्तव सुमन श्रीवास्तव शशि शर्मा दुर्गा प्रसाद शुक्ला महाकाल एवं गायत्री परिवार के लोग भारी संख्या में उपस्थित

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे