Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गौरा में सपा ने झंडा लगाओ अभियान के तहत लगाया झंडा

रिपोर्टर: दुर्गा सिंह पटेल

गोंडा।गौरा विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को पार्टी का झंडा लगाओ अभियान सपा नेता अब्दुल हाफिज मालिक नेतृत्व में शुरू किया।


सपा नेता ने पदाधिकारियों,समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपने घरों,प्रतिष्ठानों व वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और प्रस्तावित योजनाओं को जन-जन पहुंचाने का आह्वान किया गया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर में 15 से 25 दिसंबर तक चलने वाले समाजवादी पार्टी का झंडा लगाओ अभियान के तहत शनिवार को पिपरा अदाई,दहलवा, महुआ पाकड़,चंद्रदीप सहित अनेकों गांव में झंडा लगाया गया।


 सपा नेता अब्दुल हाफिज मालिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 की आचार संहिता जनवरी के प्रथम सप्ताह में लगने की संभावना है। 


इससे पहले सपा ने पार्टी के झंडे से सियासी माहौल बनाने का फैसला लिया है,इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस को अवगत कराया। 


जनता में महंगाई बेरोजगारी के कारण भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला जनता 2022 के चुनाव में भाजपा को प्रदेश से हटाने का मन बना चुकी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे