Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज के ब्रह्मा कुमारी आश्रम पर राष्ट्रीय किसान दिवस का हुआ आयोजन

श्याम त्रिपाठी

नवाबगंज (गोंडा) नवाबगंज के दूधनाथ मंदिर ब्रह्मा कुमारी आश्रम पर राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जैविक खेती के साथ यौगिक खेती का प्रयोग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के पांच किसानों को सम्मानित किया गया।

 


 ब्रह्मा कुमारी आश्रम की मुख्य संचालिका रेखा बहन ने किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि बदलते मौसम के दौर में अब पारंपरिक खेती की विधि में भी परिवर्तन करना होगा। 


उन्होने कहा कि ब्रह्मा कुमारी आश्रम भारत की पारंपरिक खेती शाष्वत यौगिक खेती को व्यापक रूप से अपनाने की प्रेरणा देता है। 


किसानों को आर्थिक, सामाजिक व मानसिक सशक्तिकरण करना तथा उन्हें श्रेष्ठ संस्कार देकर स्वस्थ, स्वच्छ तथा नशामुक्त गांव से स्वर्णिम भारत की स्थापना के उद्देश्य से किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया है। 


इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी बहन नें सभी किसान भाइयों को अन्नदाता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार अच्छी खेती के लिए अच्छे बीज की जरूरत होती है।


 उसी प्रकार श्रेष्ठ संस्कारों की खेती के लिए अच्छे संस्कार की जरूरत होती है। परमात्मा पूरी दुनिया का सबसे बड़ा किसान है। जिस प्रकार खेतों की हरियाली को देख कर किसानों को खुशी होती है, उसी प्रकार मनुष्य में अच्छे संस्कारों को देख कर परमात्मा खुश होते हैं। 


इस दौरान वीटीएम वीरेंद्र यादव नें लोगों को जैविक खेती के साथ यौगिक खेती अपनाने को कहा।इस मौके पर किसान आलोक तिवारी,राम शंकर शर्मा, हरिवंश पुर प्रधान दुर्गेश पांडेय अशोक तिवारी,भोला तिवारी, गंगाराम सहित क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे