Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती जनपद में युवाओं के लिए लगाया गया जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का कार्यक्रम

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती। जहाँ शक्ति होती है वहीं जिम्मेदारियों का निर्वहन भी जरूरी होता है। 


तुलनात्मक रूप से भारत सर्वाधिक युवा है, यानी शक्तिवान है। शक्ति और जिम्मेदारी दोनों मिलकर राष्ट्र व समाज का नव निर्माण करें तो उत्कृष्टता प्राप्त होती है।


नेहरू युवा केन्द्र बस्ती द्वारा जनपद स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह के सभागार में आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि   जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल जी रहे।   जिनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया। जिसमे युवाओं को विचार व्यक्त करने का पूरा अवसर देते हुए उनके कौशल और उनके अंदर उर्जा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

 कार्यक्रम में  जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया की ऐसे कार्यक्रम का आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के अंदर छुपी हुई कौशल और विचारों को निखाने का कार्य करती है।


 जिलाधिकारी महोदया अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा को अपने हुनर के अनुसार ही आगे बढ़ने चाहिए  युवाओं को शिक्षा, खेल, टेक्नोलॉजी, आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 



इस में युवाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अमरेश दुबे ,मनीषा,आदित्य प्रताप सिंह, चांदनी चौहान,रानी चौधरी, दीनानाथ समेत कई युवाओं ने जोश के साथ डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एक भारत श्रेष्ठ भारत समेत कई अहम मुद्दों पर  विचार रखे।  


इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शुक्ला ,जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, शुभम पंत, अरुण कुमार,रामशुभग, मनोरमा,नेहा अर्जुन, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक व ग्रामीण युवक, युवतियां प्रतिभाग करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे