Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...छात्राओं को किया गया जागरूक


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज परिसर में शुक्रवार को वीमेन पावर लाइन 1090 का जागरूकता अभियान सूचना एवं प्रसारण विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा नाटक के माध्यम से चलाया गया ।


जानकारी के अनुसार 24 दिसम्बर को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘वीमेन पावर 1090 का जागरूकता अभियान‘‘ का कार्यक्रम जिला सूचना कार्यालय, बलरामपुर के आदेशानुसार वीमेन पावर 1090 का जन जागरूकता अभियान अनुज श्रीवास्तव एण्ड पार्टी लखनऊ के द्वारा आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी नें बच्चों को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और उनमें जागरूकता के लिए व महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के निमित्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2012 में वीमेन पावर लाइन 1090 की स्थापना की गयी। इसे वूमेन पावर हेल्पलाइन का नाम दिया गया। वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वर्ष 2014 में ‘‘वुमेन सिक्योरिटी एप 1090‘‘ सेव भी प्रारम्भ किया गया।
‘‘वीमेन पावर 1090 का जागरूकता अभियान‘‘ के अवसर पर अनुज श्रीवास्तव लोक गायिका आकाशवाणी दूरदर्शन लखनऊ, संध्या मिश्रा-नृत्य एवं नाटिका, कमला श्रीवास्तव-नृत्य एवं नाटिका, राम प्रकाश मनचले, श्याम तिवारी, शिवशंकर, ममता तथा रमेश आदि कलाकारों के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा और उनमें जागरूकता के लिए व महिला उत्पीड़न की सुरक्षा हेतु बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। प्रस्तुति देखकर विद्यालय के समस्त बच्चे बहुत ही प्रभावित हुए तथा अध्यापक व अध्यापिकायें तथा बच्चों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। ‘‘वीमेन पावर 1090 का जागरूकता अभियान‘‘के अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा0 पी0एन0 तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज), अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, नेहा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ला, कपिल निषाद, विश्वनाथ तिवारी, आकृष्ट शुक्ला, डी0डी0 पाण्डेय, शालिनी शुक्ला, तौफीक अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, आशुतोष मिश्रा, अशोक चौहान (पी0टी0आई0) वली आलम, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे